बिहार की सरकारी योजनाओं की जानकारी - एक जगह, आसान भाषा में स्वतंत्र सूचना पोर्टल · गैर-सरकारी हिंदी English

पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार (तकनीकी सहयोग: BREDA, ऊर्जा विभाग)

2. मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना

राज्य योजना बिहार के गांवों के हर वार्ड में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाकर गलिय

विवरण

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की शुरुआत 2022 में हुई थी। इसके तहत बिहार की 8,000 से ज्यादा ग्राम पंचायतों के करीब 1.1 लाख वार्डों में स्मार्ट सोलर LED स्ट्रीट लाइट लगाई जाती हैं। योजना का लक्ष्य हर वार्ड में 10 लाइट लगाने का है, यानी कुल 10 लाख से ज्यादा लाइट।

योजना का मकसद गांवों की अंधेरी गलियों को रोशन करना, सुरक्षा बढ़ाना और साफ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। यह योजना 15वें वित्त आयोग की सहायता से शुरू की गई है। BREDA का बनाया केंद्रीय निगरानी सिस्टम खराब लाइट का पता लगाता है।

 

लाभ

  • हर वार्ड में सोलर LED स्ट्रीट लाइट की सुविधा
  • रात में गलियों में रोशनी और बेहतर सुरक्षा
  • बिजली के बिल की बचत
  • केंद्रीय निगरानी सिस्टम से खराब लाइट की पहचान और 72 घंटे में मरम्मत
  • 5 साल की मेंटेनेंस सुविधा

पात्रता

  • बिहार की ग्राम पंचायतों के वार्ड इस योजना में शामिल हैं
  • यह व्यक्तिगत लाभ की योजना नहीं है, इसमें कोई अलग आवेदन नहीं करना होता

 

आवेदन प्रक्रिया

  1. यह योजना ग्राम पंचायत और पंचायती राज विभाग के माध्यम से लागू होती है।
  2. अपने वार्ड में लाइट न लगी हो तो वार्ड सदस्य या मुखिया से संपर्क करें।
  3. जरूरत हो तो प्रखंड कार्यालय या पंचायती राज विभाग में शिकायत दर्ज कराएं।
  4. खराब लाइट की शिकायत के लिए पंचायत कार्यालय में सूचना दें।

 

आधिकारिक पोर्टल खोलें

आवश्यक दस्तावेज़

  • व्यक्तिगत आवेदन के लिए कोई दस्तावेज नहीं चाहिए। ग्राम पंचायत स्तर पर काम होता है।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1.PMAY-U 2.0 क्या है?

शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को घर बनाने, खरीदने या किराये पर लेने में मदद करने वाली केंद्र सरकार की योजना

2. यह कब से लागू है?

1 सितंबर 2024 से अगले 5 साल के लिए।

3.कितने परिवारों को फायदा मिलेगा?

लक्ष्य 1 करोड़ शहरी परिवारों का है।

4.इसमें कितनी सहायता मिलती है?

BLC में ₹2.5 लाख तक, और ब्याज सब्सिडी में अधिकतम ₹1.80 लाख तक।

5.आय की सीमा क्या है?

EWS ₹3 लाख, LIG ₹6 लाख और MIG ₹9 लाख सालाना।

6.कौन आवेदन नहीं कर सकता?

जिस परिवार के पास देश में कहीं भी पक्का मकान हो।

7.ब्याज सब्सिडी कितने लोन पर मिलती है?

पहले ₹8 लाख के लोन पर 4% की छूट मिलती है।

8.BLC के लिए क्या जमीन जरूरी है?

हां, अपनी जमीन पर घर बनाने के लिए जमीन होना जरूरी है।

9.आवेदन कहां करें?

pmaymis.gov.in पर ऑनलाइन।